नई दिल्ली, नवंबर 14। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बीते हफ्ते झटका लगा है। 5 नवंबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.145 अरब डॉलर कम होकर 640.874 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।
ये हैं विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
- चीन 3,392,229 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1,404,520 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1,077,431 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 640,874 बिलियन डॉलर
- रूस 622,100 बिलियन डॉलर
जानिए विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े
इससे पहले 29 अक्टूबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.919 अरब डॉलर बढ़कर 642.019 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। 22 अक्टूबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 90.8 करोड़ डॉलर कम होकर 640.1 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं इससे पहले 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
एफसीए में आई 88.1 करोड़ डॉलर की कमी
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 5 नवंबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी मुख्य रूप से फॉरेन करेंसी एसेट (एफसीए) में आई गिरावट की वजह से आई है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान देश का एफसीए 88.1 करोड़ डॉलर घटकर 577.581 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। डॉलर में बताई जाने वाली एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी गई यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव को शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व में दर्ज की गई कमी
वहीं समीक्षाधनी हफ्ते के दौरान स्वर्ण भंडार 23.4 करोड़ डॉलर घटकर 38.778 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (एमआईएफ) में एसडीआर यानी स्पेशल ड्राइंग राइट में 1.7 करोड़ डॉलर बढ़त दर्ज हुई और यह बढ़कर 19.287 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं आईएमएफ में भारत का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.228 अरब डॉलर हो गया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
