नई दिल्ली, अक्टूबर 10। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1 अक्टूबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में 1.169 अरब डॉलर कम होकर 637.477 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह जानकारी दी है। वहीं इससे पिछले 24 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 99.7 करोड़ डॉलर कम होकर 638.646 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
- चीन 3.40 ट्रिलियन डालर
- जापान 1.42 ट्रिलियन डालर
- स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलियन डालर
- भारत 637,477 बिलयन डालर
- रूस 611,900 बिलियन डालर
विदेशी मुद्रा भंडार घटने का मुख्य कारण
3 सितंबर 2021 को सप्ताह हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर आ गया था। लेकिन इसके बाद से यह लगातार कम हो रहा है। आरबीआई की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 1 अक्टूबर 2921 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में आई कमी की वजह से हुई जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
देश का गोल्ड रिजर्व बढ़ा
आरबीआई ने बताया है कि आलोच्य सप्ताह में भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.28 अरब डॉलर घटकर 575.451 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। डॉलर में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में बढ़ोतरी या कमी का असर भी शामिल होता है। इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में गोल्ड रिजर्व 12.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.558 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। आईएमएफ के पास देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 13.8 करोड़ डॉलर कम होकर 19.24 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 12.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.228 अरब डॉलर हो गया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
