नई दिल्ली, दिसंबर 5। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19 नवंबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में 2.713 अरब डॉलर की तेज गिरावट के साथ 637.687 अरब डॉलर रह गया है। रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 19 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 28.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 640.401 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं 3 सितंबर, 2021 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के ऑलटाइम हाई स्तर पर आ गया था।

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.39 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.40 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.07 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 637.687 बिलियन डॉलर
- रूस 619.800 बिलियन डॉलर

ये है विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का कारण
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 26 नवंबर 2021 को खत्म समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की वजह विदेशी मुद्रा आस्तियाों में गिरावट का दर्ज होना रहा। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान एफसीए 1.048 अरब डॉलर कम होकर 574.664 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में विदेशीमुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्रा के घट बढ़ को भी समाहित किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी घटा
वहीं इस दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.566 अरब डॉलर कम होकर 38.825 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास विशेष आहरण अधिकार 7.4 करोड़ डॉलर कम होकर 19.036 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। अंतररराष्ट्रीय मुद्राकोष में देश का मुद्रा भंडार 2.5 करोड़ डॉलर घटकर 5.162 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications