नई दिल्ली, अक्टूबर 31। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 अक्टूबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में 90.8 लाख डॉलर कम होकर 640.1 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह जानकारी अपने ताजा आंकड़ों में दी है। वहीं इससे पिछले 15 अक्टूबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। इसके अलावा इससे पूर्व 3 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई स्तर पर आ गया था।
ये हैं विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
- चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.40 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 640.100 बिलियन डॉलर
- रूस 621.600 बिलियन डॉलर

विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ये हैं आरबीआई के आंकड़े
रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया है कि 22 अक्टूबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) और गोल्ड रिजर्व में कमी के कारण दर्ज हुई है। रिजर्व बैंक ने बताया है कि समीक्षाधीन हफ्ते में भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 85.3 करोड़ डॉलर घटकर 577.098 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई हैं। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल है।
गोल्ड रिजर्व में भी आई गिरावट
समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व 13.8 करोड़ डॉलर घटकर 38.441 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.321 अरब डॉलर हो गया है। वहीं आईएमएफ में आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.240 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
