नई दिल्ली, दिसंबर 19। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट का दौर रहा। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 10 दिसंबर 2021 को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.7 करोड़ डॉलर कम होकर 635.828 अरब डॉलर बचा है। विदेशी मुद्रा भंडार में बीते हफ्ते भी 1,783 अरब डॉलर की कमी दर्ज हुई थी और यह 635.905 अरब डॉलर बचा था।

विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
- चीन 3.39 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.40 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 635.828 ट्रिलियन डॉलर
- रूस 625.500 ट्रिलियन डॉलर
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
जानिए इस गिरावट का बड़ा कारण
रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़े से जैसे पता ही चल रहा है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.7 करोड़ डॉलर कम होकर 635.828 अरब डॉलर बचा है। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण फॉरेन करंसी एसेट (एफसीए) में कमी का दर्ज होना है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एफसीए में 32.1 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज हुई है। वहीं इस दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 29.1 करोड़ डॉलर बढ़ गई है। वहीं एसडीआर में इस दौरान 3.7 करोड़ डॉलर और आईएमएफ में रिजर्व पोजीशन भी 1 करोड़ डॉलर घटी है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
