नई दिल्ली, मई 22। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 मई 2022 को खत्म हुए हफ्ते में 2.676 अरब डॉलर घटकर 593.279 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह जानकारी रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों में सामने आई है। वहीं इससे पूर्व के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.774 अरब डॉलर कम होकर 595.954 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। आरबीआई के मई बुलेटिन में अर्थव्यवस्था की स्थिति पर आए एक लेख के अनुसार, 6 मई 2022 को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 596 अरब डॉलर था, जो वर्ष 2022-23 के लगभग 10 महीने के लिए अनुमानित आयात के बराबर था।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.30 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.32 ट्रिलियन डॉलर
स्विटरलैंड 1.06 ट्रिलियन डॉलर
भारत 593,279 बिलियन डॉलर
रूस 585,700 बिलियन डॉलर
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
जानिए कहां घटा विदेशी मुद्रा भंडार
समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में आई कमी है, जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.302 अरब डॉलर घटकर 529.554 अरब डॉलर बची हैं। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व भी घटा
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में गोल्ड रिवर्ज का मूल्य भी 1.169 अरब डॉलर घटकर 40.57 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 16.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.204 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 3.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.951 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
