
India's foreign exchange further reduced : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार और कम हो गया है। 10 मार्च 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.397 बिलियन डालर और कम हो गया है। इस गिरावट के बाद अब विदेशी मुद्रा भंडार करीब 560 अरब डॉलर बचा है। विदेशी मुद्रा भंडार का यह 3 माह का सबसे न्यूनतम स्तर है।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
जानिए विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का कारण
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 10 मार्च 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.397 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 560 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। यदि 3 मार्च 2023 को खत्म हफ्ते को छोड़ दिया जाए तो लगातार 4 सप्ताह से गिरावट के दौर में है।
फॉरेन करेंसी एसेट्स दर्ज हुई गिरावट
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 10 मार्च को खत्म हफ्ते के दौरान फॉरेन करेंसी असेट में कमी आई है। इसमें 2.2 अरब डॉलर की गिरावट आई है। कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां (फॉरेन करेंसी असेट) महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.13 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.22 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 850,980 बिलियन डॉलर
रूस 573,300 बिलियन डॉलर
भारत 560,003 बिलियन डॉलर
गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में भी दर्ज हुई गिरावट
आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी कम हुई है। 10 मार्च 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान यह 11 करोड़ डॉलर कम होकर 41.92 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं इस दौरान स्पेशल ड्रॉइंग राइट (एसडीआर) में भी गिरावट दर्ज हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान इसमें 5.3 करोड़ डॉलर गिरावट आई और यह अब 18.12 अरब डॉलर बचा है। इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा भारत का मुद्रा भंडार भी 1.1 करोड़ डॉलर घटकर 5.1 अरब डॉलर बचा है।

More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications