नई दिल्ली। भाारत का विदेशी मुद्रा भंडार 26 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में 2.986 अरब डॉलर घटकर 579.285 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामनेा आई है। इससे पहले 19 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 23.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 582.271 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं इससे पहले 29 जनवरी 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 590.185 अरब डॉलर की रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

जानिए विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े
आबीआई के आंकड़ों के अनुसार 26 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट इसकी एक बड़ी वजह रही है। इसके चलते कुल विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज हुई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा होती है।
एएफसीए में दर्ज हुई गिरावट
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 3.226 अरब डॉलर घटकर 537.953 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। एफसीए को दर्शाया तो डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी विदेशी मुद्राएं शामिल की जाती हैं। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में भारत का आरक्षित स्वर्ण भंडार 27.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.907 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।
विशेष हाहरण अधिकर भी घटा
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में भारत को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में प्राप्त विशेष आहरण अधिकार 90 लाख डॉलर घटकर 1.49 अरब डॉलर रह गया है। इसी तरह आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 2.7 करोड़ डॉलर कम होकर 4.935 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
