नई दिल्ली। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 15 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में 1.839 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.839 अरब डॉलर घटकर 584.242 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इससे पहले यानी 8 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 586.082 अरब डॉलर के स्तर पर था।

ये होता है विदेशी मुद्रा भंडार में
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (एफसीए), गोल्ड रिजर्व, आईएमएफ के पास विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ देश की आरक्षित स्थिति (रिजर्व पोजिशन) शामिल होती है।
भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू घटी
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 28.4 करोड़ डॉलर घटकर 541.507 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 1.534 अरब डॉलर घटकर 36.06 अरब डॉलर रह गई है। इससे पहले 25 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 30.8 करोड़ डॉलर घटकर 36.711 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई थी।
जानिए आईएमएफ के पास पोजीशन
भारत को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार भी 40 लाख डॉलर घटकर 1.510 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार 27.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.145 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
जानिए इससे पहले की स्थिति
इससे पहले रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में 29 करोड़ डॉलर घटकर 580.841 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले 18 दिसंबर 2020 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.563 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 581.131 अरब डॉलर की ऑल टाइम हाई पर आ गया था।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
