
Forex reserves of India : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई है। 6 जनवरी 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान यह 1.268 अरब डॉलर कम होकर 561.583 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से यह जानकारी दी गई है। इससे पिछले हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 562.851 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।। वहीं इससे पहले, लगातार दो सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अपने ऑलटाइम हाई पर अक्टूबर, 2021 में था, उस वक्त यह 645 अरब डॉलर के स्तर तक चला गया था।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में हुई है बढ़ोतरी
विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 6 जनवरी 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान 1.747 अरब डॉलर कम होकर 496.441 अरब डॉलर बचा है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाला विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। हालांकि इसी दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 46.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 41.784 अरब डॉलर हो गई है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.30 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.22 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 885,057 बिलियन डॉलर
रूस 544,400 बिलियन डॉलर
भारत 561,583 बिलियन डॉलर

एसडीआर में दर्ज हुई बढ़त
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.217 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएएमएफ) में रखा मुद्रा भंडार 1.8 करोड़ डॉलर कम होकर 5.141 अरब डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications