नई दिल्ली, अप्रैल 30। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट दर्ज हुई है। पिछले कुछ हफ्तों से यह गिरावट लगातार बनी हुई है। 22 अप्रैल 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 3.271 अरब डॉलर घटकर 600.423 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों में सामने आई है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.35 ट्रिलियन डॉलर
स्विटरलैंड 1.10 ट्रिलियन डॉलर
रूस 607,100 बिलियन डॉलर
भारत 600,423 बिलियन डॉलर
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
तेजी से घटा रहा विदेशी मुद्रा भंडार
रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से आंकड़ों के अनुसार, 15 अप्रैल 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 31.1 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज हुई थी। इस गिरावट के बाद यह घटकर 603.694 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
जानिए विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की बड़ी वजह
विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की बड़ी वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) का घटना है। यह कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 22 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में एफसीए 2.835 अरब डॉलर घटकर 533.933 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले विदेशी मुद्रा अस्तियों में विदेशी मुद्रा संपत्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्रा के घट-बढ़ को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व भी घटा
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधनी सप्ताह के दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व भी 3.77 करोड़ डॉलर घटकर 42.768 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 3.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.662 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा आईएमएफ (आईएमएफ) के पास रखे गए मुद्रा भंडार में 2.6 करोड़ डॉलर की कमी आई है और यह 5.060 अरब डॉलर रह गया है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications