India's foreign exchange reserves: विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में फिर भारत सरकार को झटका लगा है। बीता हफ्ता लगातार तीसरा हफ्ता है, जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ है। जानकारों के अनुसार विदेशी निवेशक शेयर बाजार में भारी मात्रा में शेयर बेच कर पैसा अपने देश ले जा रहे हैं। यही कारण है कि डॉलर तेजी से देश से बाहर गया और भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घट गया।
विदेशी मुद्रा भंडार में बीते 22 सितंबर को 2.33 अरब डॉलर की कमी दर्ज हुई है। इस गिरावट के बाद अब यह 590.702 बिलियन डॉलर बचा है। वहीं भारत का विदेशी मुद्रा भंडार का ऑल टाइम हाई अक्टूबर 2021 में बना था, जब यह 645 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन : 3.16 ट्रिलियन डॉलर
जापान : 1.25 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड : 898,588 बिलियन डॉलर
भारत : 590.702 बिलियन डॉलर
रूस : 576,700 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
वही इससे एक सप्ताह पहले यानी 15 सितंबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 867 मिलियन डालर की गिरावट हुई थी। उससे पहले यानी 8 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भी इसमें 4.992 बिलियन डालर की गिरावट हुई है।
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) घटा है। बीते 22 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान एफसीए 2.552 बिलयन डॉलर कम हआ है। इस गिरावट के बाद अब यह 523.363 अरब डॉलर रह गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
हालांकि इसी दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़ा है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 307 मिलियन डॉलर बढ़ी है। इससे एक सप्ताह पहले यानी 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 384 मिलियन डॉलर की गिरावट आई थी।
इसके अलावा रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कमी दर्ज हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 79 मिलियन डॉलर घट कर 18.012 बिलियन डॉलर रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 32 मिलेयन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखे हुए देमुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें 11 मिलियन डॉलर की कमी आई। इस कमी के बाद अब यह 5.019 बिलियन डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications