Forex : एक और आफत, घट गया विदेशी मुद्रा भंडार
India foreign exchange reserves decreased

India's foreign exchange reserves decreased : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बीते हफ्ते कम हो गया है। 3 फरवरी 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भ्ंडार 1.494 अरब डॉलर कम होकर 575.267 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इससे पहले लगातार 3 हफ्ते से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा था। वहीं अगर यह जानना हो कि भारत का विदेशी मुद्रा सबसे ज्यादा कब था तो वह समय था अक्टूबर 2021 का महीना। उस वक्त भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई के स्तर पर था।

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में

जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में दर्ज हुई है कमी

फॉरेन करेंसी एसेट्स में दर्ज हुई है कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक डाटा के अनुसार बीते हफ्ते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फॉरेन करेंसी असेट में कमी दर्ज हुई है। कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। बीते 3 फरवरी 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान यह 1.323 अरब डॉलर कम होकर 507.695 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई हैं। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

Mutual Fund : जानिए पैसा 4 गुना तक करने वाली स्कीमें
गोल्ड रिजर्व की वैल्यू कम हुई

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू कम हुई

बीते हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए गोल्ड की वैल्यू में कमी दर्ज हुई है। इस दौरान देश के सोने के भंडार के मूल्य में भी कमी हुई है। बीते 3 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 24.6 करोड़ डॉलर कम होकर 43.781 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार में 6.6 करोड डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अब यह बढ़ कर 18.544 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा व्रिदेशी मुद्रा भंडार 90 लाख डॉलर बढ़कर 5.247 अरब डॉलर हो गया है।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश

  • चीन 3.18 ट्रिलियन डॉलर
  • जापान 1.22 ट्रिलियन डॉलर
  • स्विट्जरलैंड 923,991 बिलियन डॉलर
  • रूस 601,000 बिलियन डॉलर
  • भारत 575,267 बिलियन डॉलर

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+