नई दिल्ली, अगस्त 14। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बीते हफ्ते कमी दर्ज की गई है। 5 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 89.7 करोड़ डॉलर घट गया था। वहीं इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त दर्ज हुई थी।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के लिए अच्छा माना जाता है
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
फिर घट गया विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई हर हफ्ते इस संबंध में हर हफ्ते अपडेट जानकारी देता है। इसके अनुसार 5 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 572.978 अरब डॉलर बचा है। वहीं इससे पहले, बीते 29 जुलाई 2022 को खत्म् हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 573.875 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.27 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.31 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 964,084 बिलियन डॉलर
- रूस 574,800 बिलियन डॉलर
- भारत 572,978 बिलियन डॉलर
जानिए क्यों घटा विदेशी मुद्रा भंडार
5 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट का मुख्य कारण फॉरेन करेंसी असेट का कम होना है। यह कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.611 अरब डॉलर घटकर 509.646 अरब डॉलर रह गई हैं। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
हालांकि गोल्ड रिजर्व बढ़ा
वहीं आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में गोल्ड रिजर्व की वैयू 67.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.313 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई। समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.031 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 30 लाख डॉलर कम होकर 4.987 अरब डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications