नई दिल्ली, अक्टूबर 3। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत को झटका लगा है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 24 सितंबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में 99.7 करोड़ डॉलर कम होकर 638.646 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आरबीआई की तरफ यह जानकारी आंकड़े जारी करते हुए दी गई है। इसके अनुसार बीते 17 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.47 अरब डॉलर कम होकर 639.642 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं 3 सितंबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर आ गया था।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.40 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.42 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 638.646 बिलियन डॉलर
- रूस 617.900 बिलियन डॉलर
विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ये हैं आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई की तरफ जारी साप्ताहिक आंकड़ों में बताया गया है कि 17 सितंबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में यह कमी का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में कमी आना रहा है। यह कुल मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा है। आरबीआई के अुनसार समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.255 अरब डॉलर कम होकर 576.731 अरब डॉलर के स्तर पर आ गईं हैं। डॉलर में व्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में आए अंतर को शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व में आई बढ़त
वहीं समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व में 32.7 करोड़ डॉलर बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। अब भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 37.43 अरब डॉलर का हो गया है। इसके अलावा आईएमएफ में भारत का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.5 करोड़ डॉलर कम होकर 19.379 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 1.3 करोड़ डॉलर कम होकर 5.106 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications