
India's foreign exchange reserves decreased : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बीते हफ्ते तेजी से कम हुआ है। 10 फरवरी 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 8.3 अरब डॉलर कम हुआ है। यह गिरावट पिछले साल अप्रैल के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट है।
जानिए कितना बचा विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार में 8.319 अरब डॉलर की गिरावट के बाद अब यह 566.948 अरब डॉलर बचा है। यह जानकारी रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी की गई है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ है। पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 1.49 अरब डॉलर कम हुआ था। वहीं अक्टूबर, 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर था।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.18 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.25 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 858,802 बिलियन डॉलर
रूस 589,000 बिलियन डॉलर
भारत 566.948 बिलियन डॉलर
जानिए क्यों घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा कही जाने वाली फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) 7.108 अरब डॉलर घटकर 500.587 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। डॉलर में व्यक्त किए जाने वाले एफसीए में यूरो, पाउंड और येन जैसी नॉन-अमेरिकन करेंसीज रखी जाती हैं।
गोल्ड रिजर्व में भी गिरावट दर्ज
इसके अलावा रिजर्व बैंक ने बताया है कि बीते हफ्ते भारत के गोल्ड रिजर्व में दूसरे हफ्ते भी गिरावट रही। गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 91.9 करोड़ डॉलर घटकर 42.862 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई। आंकड़ों के अनुसार एसडीआर 19 करोड़ डॉलर घटकर 18.354 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान आईएमएफ में रखा देश का मुद्रा भंडार 10.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.145 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications