
Indian Forex : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर कमी दर्ज की गई है। 16 दिसंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 57.1 करोड़ डॉलर घटकर 563.499 अरब डॉलर बचा है। रिजर्व बैंक की तरफ से जानकारी दी गई है। वहीं बीते 16 दिसंबर 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान लगातार पांच हफ्ते तक इंडिया का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा था। 9 दिसंबर को विदेशी मुद्रा भंडार 2.91 अरब डॉलर बढ़कर 564.06 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं इससे पिछले के हफ्ते में मुद्रा भंडार 11 अरब डॉलर बढ़कर 561.16 अरब डॉलर हो गया था। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने अक्टूबर, 2021 ऑलआइम हाई का स्तर 645 अरब डॉलर का बनाया था।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.28 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.22 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 885,057 बिलियन डॉलर
रूस 581,700 बिलियन डॉलर
भारत 563,499 बिलियन डॉलर
जानिए क्यों गिरा विदेशी मुद्रा भंडार
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में फॉरेन करेंसी असेट घटा है। कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां यानी फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। बीते 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 50 करोड़ डॉलर घटकर 499.624 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी घटी
इसी दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी कम हुई है। 16 दिसंबर 2022 को समाप्त सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 15 करोड़ डॉलर कम हुई है। इस वक्त भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 40.579 अरब डॉलर बची है। इससे पहले 9 दिसंबर को खत्म् हुए हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 29.6 करोड़ डॉलर कम हुई थी। इस गिरावट के बाद गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 40.729 अरब डॉलर बची थी।

एसडीआर में हुई बढ़ोतरी
वहीं जारी आंकड़ों के अनुसार, 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 7.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई। अब यह बढ़ कर 18.181 अरब डॉलर हो गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा भारत का मुद्रा भंडार 40 लाख डॉलर बढ़कर 5.114 अरब डॉलर हो गया है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications