Forex Reserve of India: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में फिर से कम हो गया है। 4 अगस्त 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.42 अरब डॉलर कम होकर 601.45 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से यह आंकड़ा जारी किया गया है। वहीं अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा था।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

जानकारी के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.93 अरब डॉलर घटकर 533.40 अरब डॉलर बची हैं। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन : 3.38 ट्रिलियन डॉलर
- जापान : 1.24 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड : 898,588 बिलियन डॉलर
- भारत : 601,453 बिलियन डॉलर
- रूस : 586,400 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
वहीं इस दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 22.4 करोड़ डॉलर घटकर 44.68 अरब डॉलर बची है। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 17.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.27 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा भारत का मुद्रा भंडार 8.6 करोड़ डॉलर घटकर 5.09 अरब डॉलर बचा है।
पिछले 2 हफ्ते से विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली कर रहे हैं, जिसके चलते डॉलर की मांग बढ़ गई है। यही वजह है कि आरबीआई के डॉलर रिजर्व में कमी आई है। इंपोर्टर्स के तरफ से भी डॉलर की मांग इस दौरान बढ़ी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications