नई दिल्ली, फरवरी 6। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह बार यह गिरावट मिलियन डॉलर की जगह बिलियन डॉलर में है। गत 28 जनवरी 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.531 अरब डॉलर कम होकर 629.755 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी की गई है। इसी हफ्ते के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.42 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.40 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलियन डॉलर
- रूस 634,100 बिलियन डॉलर
- भारत 629,755 बिलियन डॉलर
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
सितंबर के रिकार्ड स्तर जानिए कितना घटा
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 21 जनवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 67.8 करोड़ डॉलर घटकर 634.287 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं यह 3 सितंबर, 2021 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान रिकार्ड 642.453 अरब डालर के स्तर पर पहुंच गया था।
ये है विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की बड़ी वजह
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 28 जनवरी 2022 को खत्म हुए समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की मुख्य वजह कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में गिरावट आना रहा है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, इस समीक्षाधीन हफ्ते में एफसीए 3.504 अरब डॉलर घटकर 566.077 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में बताए जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्रा के घट-बढ़ को भी शामिल किया जाता है।
जानिए कितना घटा गोल्ड रिजर्व
वहीं इस दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 84.4 करोड़ डॉलर घटकर 39.493 अरब डॉलर बचा है। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास स्पेशल ड्राविंग राइट (एसडीआर) 14.1 करोड़ डॉलर घटकर 19.011 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भारत का मुद्रा भंडार भी 4.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.174 अरब डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications