झटका : देश का विदेशी मुद्रा भंडार हुआ कम, जानिए नए आंकड़े

नई दिल्ली। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 12 फरवरी 2021 को खत्म सप्ताह के अंत में 24.9 करोड़ डॉलर की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के साथ भाारत का विदेशी मुद्रा भंडार 583.697 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। उससे पिछले सप्ताह के दौरान इसी दौरान इसमें 6.24 अरब डॉलर की गिरावट भी आई थी। इसके बाद विदेशी मुद्रा भंडार 583.945 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5 जून 2020को खत्म सप्ताह के दौरान पहली बार 500 अरब डॉलर के पार निकला था।

foreign exchange reserves

जानिए कहां आई गिरावट

12 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में गिरावट दर्ज हुई है। इसका असर विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ों पर दिखा। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं। समीक्षाधीन हफ्ते में एफसीए का मूल्य 1.387 अरब डॉलर घटकर 540.951 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। एफसीए में अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड व अन्य मुद्राओं को शामिल किया जाता है। इसकी गणना भी डॉलर के मूल्य में ही होती है।

स्वर्ण भंडार में हुई बढ़ोत्तरी

हालांकि दो सप्ताह की लगातार गिरावट के बाद 12 फरवरी को समात्प सप्ताह के अंत में स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.26 अरब डॉलर बढ़कर 36.227 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। इसके अलावा, भारत को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 1 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.513 अरब डॉलर हो गया है। हालांकि, आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार 13.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.006 अरब डॉलर रह गया।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+