विदेशी मुद्रा भंडार : 590 बिलियन डॉलर के रिकार्ड स्तर पर आया

नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 4.85 अरब डॉलर की बढ़त के साथ ही 590.18 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में दी गई है। इससे पहले 22 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.091 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 585.334 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। हालांकि 15 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.839 अरब डॉलर कम होकर 584.242 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत के पास रिकॉर्ड 590.18 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। यह साल भर पहले की तुलना में 119 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा है।

foreign exchange reserves

जानिए आरबीआई के आंड़े

रिजर्व बैंक क तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन समय में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों के बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त आई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का काफी बड़ा हिस्सा होती है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार एफसीए 5.03 अरब डॉलर बढ़ाकर 547.22 अरब डॉलर के स्तर पर स्तर पर आ गया है। एफसीए को दिखाया डॉलर के रूप में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा संपत्तियां भी शामिल होती है।

भारत का स्वर्ण भंडार कम हुआ

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 29 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारतका स्वर्ण भंडार का मूल्य 16.4 करोड़ डॉलर घटकर 36.459 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं देश को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में मिला विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर कम होकर 1.51 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 60 लाख डॉलर घटकर 5.16 अरब डॉलर हो गया

जानिए अनुराग ठाकुर का बयान

वहीं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत के पास रिकॉर्ड 590.18 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। यह साल भर पहले की तुलना में 119 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा है। इन्होंने कहा कि इसके साथ ही देश अब शुद्ध ऋणदाता बन गया है। शुद्ध ऋणदाता ऐसी स्थिति को कहा जाता है, जब विदेशी मुद्रा भंडार कुल विदेशी कर्ज से अधिक हो जाए। भारत के ऊपर 554 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भारत अगले चार-पांच वर्ष में पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+