नई दिल्ली। पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार आधा ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर गया है। 5 जून 2020 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 501.70 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से मिली है। इस जानकारी के अनुसार 5 जून को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 8.22 अरब डॉलर बढ़कर 501.70 अरब डॉलर हो गया है। वहीं इससे पहले के हफ्ते यानी 29 मई को समाप्त सप्ताह में फॉरेक्स रिजर्व 3.44 अरब डॉलर बढ़कर 493.48 अरब डॉलर का हो गया था।

फॉरेक्स रिजर्व में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी विदेशी मुद्रा भंडार की है। विदेशी मुद्रा भंडार को यूं तो डॉलर में अभिव्यक्त किया जाता है। लेकिन मुद्रा भंडार में यूरो, पाउंड और येन भी होते हैं। वहींं इनके मूल्य में उतार-चढ़ाव का भी विदेशी मुद्रा भंडार पर असर पड़ता है।
दुनिया पांचवां बड़ विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश बना भारत
-चीन के पास 3,101.69 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। आंकड़े मई 2020 तक अपडेट।
-जापान के पास 1,378.23 बिलियन डालर का विदेशी मुद्रा भंडार है। आंकड़े मई 2020 तक अपडेट।
-स्विट्जरलैंड के पास 848.39 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। आंकड़े मई 2020 तक के अपडेट।
-रूस के पास 565.20 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। आंकड़े 5 जून 2020 तक के अपडेट।
-भारत के पास 501.70 बिलियन डालर का विदेशी मुद्रा भंडार है। आंकड़े 5 जून तक के अपडेट।
यह आंकड़े जहां से लिए हैं जानने के लिए क्लिक करें -
https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_countries_by_foreign-exchange_reserves
स्वर्ण मुद्रा भंडार घटा
बीते हफ्ते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में स्वर्ण की हिस्सेदारी करीब 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 32.352 अरब डॉलर की रह गई है। वहीं अंतरराष्ट्र्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत के विशेष निकासी अधिकार इस दौरान 1 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति भी 12 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.28 अरब डॉलर की हो गई।
यह भी पढ़ें : Central Bank : गारंटीड देगा 10 लाख रु, 5935 रुपये से खोले खाता


Click it and Unblock the Notifications