मुंबई। तमाम वित्तीय दिक्कतों के बावजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा आस्तियों में वृद्धि से सकल भंडार बढ़ा है।

आरबीआई ने जारी किए आंकड़े
रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के ताजा आंकड़ों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.419 अरब डॉलर बढ़कर 481.540 अरब डॉलर पर पहुंचा था।
गोल्ड की हिस्सेदारी भी बढ़ी
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 5.311 अरब डॉलर बढ़कर 451.135 अरब डॉलर पर पहुंच गयीं। इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 32 करोड़ डॉलर बढ़कर 31 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.447 अरब डॉलर हो गया, जबकि आईएमएफ में देश की आरक्षित निधि भी पांच करोड़ डॉलर बढ़कर 3.656 अरब डॉलर हो गई।
कोरोना वायरस के चलते दुनिया में आर्थिक अस्थिरता
दूसरी तरफ कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में आर्थिक अस्थिरता की स्थिति है। अमेरिका और भारत सहित दुनिया के कई देशों के शेयर बाजारों में लोअर सर्किट के चलते कारोबार तक रोकना पड़ा है। निवेशक इस वक्त स्थितियों को लेकर चिंतित हैं। यही कारण है यह काफी मात्रा में अपने शेयर बेच कर पैसा अपने मूल देश ले जाना चाह रहे हैं। इससे भी कई देशों के विदेशी मुद्रा भंडार में डालर पर असर पड़ रहा है। लेकिन इन सब के बाद भी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है।
यह भी पढ़ें : 5000 रुपये देकर मिल रही Post Office की फ्रेंचाइजी, होती है खूब कमाई
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
