नई दिल्ली, मई 30। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 मई, 2021 को खत्म हुए सप्ताह में 2.865 अरब डॉलर बढ़कर 592.894 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह एक नया रिकॉर्ड है। इसमें स्वर्ण और मुद्रा आस्तियों का काफी योगदान है। यह जानकारी रिजर्व बैंक की तरफ से दी गई है। आंकड़ों के अनुसार 29 अप्रैल, 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 590.185 अरब डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था, जो रिकॉर्ड 21 मई को टूट गया है।

विदेशी मुद्रा के मामले में ये हैं टॉप 5 देश
-चीन 3.33 ट्रिलयन डॉलर
-जापान 1.37 ट्रिलयन डॉलर
-स्विट्जरलैंड 1.05 ट्रिलयन डॉलर
-रूस 600.90 बिलियन डॉलर
-भारत 592.89 बिलियन डॉलर
एक हफ्ते पहले बढ़ा था 56 करोड़ डॉलर
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.028 अरब डॉलर हो गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 1.649 अरब डॉलर बढ़कर 548.519 अरब डालर हो गईं। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डॉलर में दर्ज की जाती हैं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में अंकित सम्पत्तियां भी शामिल हैं। विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति कुल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा होती हैं।
Cryptocurrency Rate : bitcoin ऑलटाइम हाई से 21 लाख रुपये नीचे, जानें आज के रेट
स्वर्ण भंडार की स्थिति बेहतर रही
वहीं आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.187 अरब डॉलर बढ़कर 36.841 अरब डालर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 70 लाख डॉलर बढ़कर 1.513 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार 2.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.021 अरब डॉलर हो गया।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications