नई दिल्ली, अगस्त 28। बीते एक हफ्ते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी कमी दर्ज की गई है। यह कमी लगातार तीसरे हफ्ते दर्ज हुई है। इसके चलते 19 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.68 अरब डॉलर कम हो गया है। वहीं इससे पहले 12 अगस्त 2022 को खत्म हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2.23 अरब डॉलर की कमी दर्ज हुई थी। इसके अलावा भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी तेजी से घटी है।

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में, लेकिन
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
फॉरेक्स में लगातार गिरावट चिंता की बात
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की जारी आंकड़ों के अनुसार 19 अगस्त 2022 को खत्म हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.687 अरब डॉलर कम होकर 564.053 अरब डॉलर ही बचा है। वहीं इससे पहले 12 अगस्त को यह 2.23 अरब डॉलर घटकर 570.74 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घटना एक चिंता की बात है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.27 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.31 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 964,084 बिलियन डॉलर
- रूस 574,000 बिलियन डॉलर
- भारत 564,053 बिलियन डॉलर
जानिए कहां आई है बड़ी गिरावट
19 अगस्त को खत्म हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट का मुख्य कारण फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) का कम होना है। यह कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 5.77 अरब डॉलर घटकर 501.216 अरब डॉलर रह गईं हैं। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी घटी
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 70.4 करोड़ डॉलर घटकर 39.914 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है। इससे पहले के सप्ताह में यह 30.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.61 अरब डॉलर हो गई थी।
एसडीआर में भी कमी दर्ज हुई
समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 14.6 करोड़ डॉलर कम होकर 17.98 अरब डॉलर बचा है। वहीं आईएमएफ के पास रखे मुद्रा भंडार में भी 5.8 करोड़ डॉलर की कमी आई है और अब यह 4.936 अरब डॉलर ही बचा है। इससे पहले के सप्ताह के दौरान इसमें 70 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
