नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 545.03 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 18 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में यह रिकॉर्ड बना है। आरबीआई की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में 3.378 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज हुई है। इससे पहले के हफ्ते में यह विदेशी मुद्रा भंडार 541.660 अरब डॉलर के स्तर पर था। इस भंडार में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.651 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।

जानिए क्यों बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
मुद्रा भंडार में बढ़ोत्तरी की मुख्य वजह फॉरेन करेंसी असेट्स हैं। आंकड़ों के अनुसार फॉरेन करेंसी असेट्स 3.94 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 501.464 अरब डॉलर स्तर पर आ गई हैं। यह आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसमें आरबीआई की तरफ से विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल करके खरीदे गए एसेट्स जैसे अमेरिकी ट्रेजरी बिल शामिल होते हैं। वहीं इस दौरान सोने के भंडार में 58 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है।
वहीं कर्ज बंटने की गति घटी
8 मई तक देश के बैंक डिपॉजिट लॉकडाउन की अवधि में 2.8 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गए हैं। वहीं बैंक क्रेडिट में इस अवधि के दौरान करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। बैंक क्रेडिट ग्रोथ की बात करें तो यह पिछले साल 10.4 फीसदी बढ़ी थी, जो अब 5.3 फीसदी पर आ गई है। ऐसे माना जा रहा है कि बाजार में डिमांड न होने से क्रेडिट ग्रोथ प्रभावित हो रही है।
बैंक में नगदी जमा खूब बढ़ी
आरबीआई के तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, बैंक डिपॉजिट की वैल्यू 11 सितंबर को खत्म हुए दो हफ्ते की अवधि में सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ी है। इसके मुकाबले यह पिछले साल 10 फीसदी थी। दो हफ्ते में शेडयूल्ड कमर्शियल बैंकों में कुल डिपॉजिट 71,417 करोड़ रुपये बढ़कर 142.48 लाख करोड़ रुपये हो गई है। बैंक डिपॉजिट मार्च के महीने में लॉकडाउन शुरू होने के बाद लगातार बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : 50,000 रु महीने मिलेगा ब्याज, 5000 रु से शुरू करें निवेश
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
