India and Egypt दोनों वस्तुओं की कमी से निपटने के लिए गेहूं के बदले उर्वरक सौदे पर चर्चा कर रहे हैं, इसके साथ ही दोनों ही देश द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए कदम उठा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए आगे कदम उठा रहे हैं। जून के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिस्त्र यात्रा के दौरान दोनों देशों स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के लिए अपने संबधों को बेहतर और मजबूत किया और वर्ष 2027 तक टू वे ट्रेड को 12 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का टारगेट रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवीनीकरण ऊर्जा, विशेष रूप से ग्रीन हाइड्रोजन, एक फोकस क्षेत्र के रूप में उभरा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गेहूं के बदले उर्वरक सौदे पर चर्चा तब शुरू हुई जब मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान अपने देश की अनाज की आवश्यकता को उठाया। बदले में पीएम मोदी ने उर्वरक की आवश्यकता को उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सौदे पर अभी चर्चा को रही है क्योंकि यह दोनों देशों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
अप्रैल 2022 में मिस्त्र ने भारत को प्रमाणित गेहूं आपूर्तिकर्ता के रुप में मंजूरी दे दी और मिस्त्र की ओर से 63 हजार 500 टन गेंहू का पहला आर्डर भारत सरकार द्वारा मई 2022 में गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के ठीक पहले दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत गेहूं और चावल सहित खाद्यान्न के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। हालांकि, इसको काफी बड़ी मात्रा में और किफायती दरों पर उर्वरकों की जरूरत होती है।
वर्ष 2022 में मिस्त्र के निर्यात में उर्वरक 2.7 अरब डॉलर की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिस्त्र दुनिया का 5वां सबसे बड़ा उर्वरक निर्यातक भी है और यह वार्षिक करीब 7.8 मिलियन टन नाइट्रोजन उर्वरक का निर्माण करता है और करीब 4 मिलियन टन फास्फेट उर्वरक का उत्पादन करता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
