India-Canada के बीच कूटनीतिक तनाव का असर दलाल स्ट्रीट पर भी देखने को मिल रहा है। कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड (सीपीपीआईबी) के पास मौजूद शेयरों पर इस कूटनीतिक तनाव के वजह से दबाव नजर आ रहा है। सीपीपीआईबी घरेलू मार्केट के सबसे बड़े फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स में से एक है।
सीपीपीआईबी की नायका में 1.47 फीसदी हिस्सेदारी है। पेटीएम में सीपीपीआईबी की 1.76 फीसदी हिस्सेदारी है। वही, जोमैटो में 2.37 फीसदी और डेल्हीवेरी में 6 फीसदी हिस्सेदारी है।

पिछले कुछ कारोबारी सेशन में इन कंपनियों के शेयर में 1-5 फीसदी की गिरावट आई है लेकिन आज सुबह 10:30 बजे जोमैटो और नायका के शेयर में थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है।
इतना ही नहीं इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक में भी सीपीपीआईबी की हिस्सेदारी है। कोटक बैंक में सीपीपीआईबी की 2.68 फीसदी हिस्सेदारी है। जिसकी वैल्यू करीब 9 हजार 500 करोड़ रु है।
इंडस टावर्स में इसकी 2.18 फीसदी हिस्सेदारी है और इसकी वैल्यू की बात करें तो फिर यह करीब 1 हजार 87 करोड़ रु है। पिछले कुछ कारोबारी सेशन में दोनों स्टॉक में गिरावट रही है लेकिन आज सुबह इनके शेयर तेजी देखने को मिल रही है।
आज यानी शुक्रवार 22 सितंबर 2023 को सुबह 10 : 42 बजे एनएसई पर कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.47 फीसदी तेजी के साथ 1763.75 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
वही, अगर हम इंडस टावर्स के शेयर की बात करें तो फिर इंडस टॉवर का शेयर शुक्रवार 22 सितंबर 2023 को सुबह 10 : 52 बजे एनएसई पर 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 178.55 रु के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
हाल में कनाडा के पीएम ने कहा था कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट्स की भूमिका है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर तनाव बढ़ गया था।


Click it and Unblock the Notifications