शेयर बाजार में 14 जून को एक और रिकॉर्ड बनाया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 432 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. इस लिहाज से भारतीय शेयर बाजार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया है. भारत ने हॉन्गकॉन्ग के बाजारों को पीछे छोड़ा है. अब भारत केवल अमेरिका, चीन और जापान के बाजारों से पीछे है.
घरेलू मार्केट ने तोड़ रिकॉर्ड
भारतीय शेयर बाजार में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 432 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा. यानी 5.20 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया. इस लिहाज से भारतीय बाजार हॉन्गकॉन्ग के मार्केट से आगे निकल गया, जिसका कुल मार्केट कैप 5.17 ट्रिलियन डॉलर के पास है. इस लिहाज से भारत मार्केट कैप के लिहाज से हॉन्गकॉन्ग से आगे निकल गया है. इस लिस्ट में अमेरिकी शेयर बाजार 56.49 ट्रिलियन डॉलर के साथ टॉप पर है.
अमेरिका है सबसे आगे
सबसे बड़े शेयर बाजारों की लिस्ट में अमेरिकी मार्केट टॉप पर है. फिर चीन का शेयर बाजार आता है, जिसका कुल मार्केट कैपिटाइलेजशन 8.84 ट्रिलियन डॉलर है. इसके बाद जापान के स्टॉक मार्केट का नंबर आता है, जोकि 6.30 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे पायदान पर है. चौथे नंबर पर भारतीय शेयर बाजार है. फिर हॉन्गकॉन्ग का स्टॉक मार्केट है.

हॉन्गकॉन्ग मार्केट में रिकवरी
भारतीय शेयर बाजार ने इसी साल जनवरी की 23 तारीख को हॉन्गकॉन्ग के मार्केट को पीछे छोड़ा था, जिसे हॉन्गकॉन्ग ने फिर से हालिस कर लिया था. हॉन्गकॉन्ग का स्टॉक मार्केट अप्रैल को निचले स्तर से करीब 20% रिकवरी हुआ है. अप्रैल से अब तक बाजार में 12% तक की मजबूती दर्ज की गई. हॉन्गकॉन्ग के बाजारों को जोश चीन के मजबूत इकोनॉमी, सस्ते वैल्युएशंस और मेनलैंड में निवेश से मिला. साथ ही रियल एस्टेट के लिए चीन के 41 अरब डॉलर के फंड का भी सपोर्ट मिला.
चुनावी नतीजों से टूटने के बाद शानदार रिकवरी
घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो लोकसभा चुनाव के चलते तेज हलचल देखने को मिला. 4 जून को चुनावी नतीजों के चलते मार्केट 6% तक फिसल गया. उसके बाद शानदार रिकवरी दिखी और इंडेक्स ऑल टाइम हाई को टच किए. इस दौरान कुल लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 32 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ा. इस लिहाज से BSE का मार्केट कैप बढ़कर 432 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया.
घरेलू मार्केट में जारी रहेगी तेजी
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने भारतीय शेयर बाजार बुलिश राय दी है. इसके तहत बाजार में ताबड़तोड़ तेजी रहेगी. निफ्टी 27100 के रिकॉर्ड लेवल को टच करेगी. हालांकि, ये लेवल बुल केस के लिए दिया है. निफ्टी इंडेक्स इस लेवल पर अगले 12 महीनों में पहुंच सकता है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि ऐसे आउटलुक में इंडेक्स की वैल्यू 20.2X के 15-साल के एवरेज PE मल्टीपल से 5% प्रीमियम पर है.
एनलिस्ट्स ने ऑटो, बैंक, AMCs, कैपिटल गुड्स, डिफेंस, हॉस्पिटल्स, फार्मा, सीमेंट, एविएशन और डिस्क्रिएशनरी कंजप्शन सेक्टर पर पॉजिटिव रुख दिया. साथ ही कहा कि कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम और सीमेंट में वेटेज को बढ़ाया है.
लॉन्ग टर्म के लिए कौन से शेयर हैं पसंद?
लार्ज कैप में टॉप पिक के तौर पर HDFC बैंक, ICICI बैंक, L&T, मैक्स हेल्थकेयर, मारुति सुजुकी, RIL और सीमेंस के शेयरों को चुना है. ब्रॉडर मार्केट में एनलिस्ट्स ने एस्ट्रल, BEML, केन फिन होम्स, Eris लाइफसाइंस, प्राज इंडस्ट्रीज, आर आर काबेल, सनटेक रियल्टी और TCI एक्सप्रेस के शेयरों पर बुलिश राय दी.
प्रभुदास लीलाधर ने हाई कनविक्शन पिक्स के तौर पर BEML और ITC के शेयरों को पिक किया है. जबकि सफारी, नवनीत एजुकेशन और ग्राइंडवेल नॉर्टन को लिस्ट से बाहर कर दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
