नई दिल्ली, अप्रैल 3। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते घट गया है, लेकिन साथ ही इसने फिर से रिकॉर्ड बना दिया है। भारत दुनिया का चौथा बड़ा विदेशी मुद्रा वाला देश बना गया है। बीते हफ्ते इसने रूस को पीछे छोड़ दिया है। वहीं भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 2.03 अरब डॉलर घटकर 617.648 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। वहीं इससे पहले 18 मार्च 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.597 अरब डॉलर घटकर 619.678 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। इससे पूर्व 11 मार्च, 2021 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 9.646 अरब डॉलर घटकर 622.275 अरब डॉलर बचा था।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.39 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.38 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.10 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 617,648 बिलियन डॉलर
- रूस 604,400 बिलियन डॉलर
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
ये है गिरावट का मुख्य कारण
आरबीआई की तरफ से जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के घटने की वजह से आई है, जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आंकड़ों के अनुसार 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में एफसीए 3.202 अरब डॉलर घटकर 550.454 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्रा में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
हालांकि गोल्ड रिजर्व बढ़ा
वहीं समीक्षाधीन समय के दौरान गोल्ड रिजर्व 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 43.241 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.821 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.132 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
