
India's foreign exchange reserves increased again: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ा है। इस हफ्ते की सबसे बड़ी खबर है कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रूस से ज्यादा हो गया है। इस प्रकार से विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत दुनिया में चौथी पोजीशन पर आ गया है। अभी तक भारत पांचवीं पोजीशन पर था।
वहीं भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी बढ़ी है। 12 मई को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.6 अरब डॉलर बढ़कर 599.5 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं इसके पिछले हफ्ते में यह 7.2 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 595.98 अरब डॉलर हो गया था।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।


रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 12 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 529.6 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 3.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 46.4 अरब डॉलर हो गया।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.26 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड 894,000 बिलियन डॉलर
- भारत 599,529 बिलियन डॉलर
- रूस 599,500 बिलियन डॉलर
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 3.5 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.4 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 2.8 करोड़ डॉलर कम होकर 5.2 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
