नई दिल्ली। चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत लगातार झटके दे रहा है। पहले कई तरह के सख्त कदम उठाने वाले भारत ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। इस बार सरकार ने चीन से एयर कंडीशनर के आयात पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह कदम रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के देश में निर्माण को बढ़ावा देने के लिए लगाया है। इससे पहले सरकार ने जून में कार, बसों और मोटरसाइकिल में उपयोग होने वाले नए न्यूमैटिक टायर के आयात पर भी पाबंदी लगाई थी।
जारी हुए आदेश
देश के विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना जारी कर बताया है कि रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात को लेकर नीति संशोधित किया गया है। इसके तहत इन सामानों को अब मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधात्मक सूची में कर दिया गया है। सरकार घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और गैर-जरूरी सामानों के आयात में कमी लाने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है।
जानिए कितना बड़ा है देश का एसी का बाजार
देश में एसी का मार्केट करीब 5 अरब डालर से लेकर 6 अरब डॉलर तक का है। इसमें से ज्यादातर हिस्सेदारी आयात की ही है। कई मामलों में तो एसी के 85 फीसदी से लेकर 100 फीसदी तक कलपुर्जे आयात किए जाते हैं। वहीं अगर चीन से आयात की बात करें तो भारत अपनी जरूरत का करीब 28 फीसदी आयात चीन से करता है।
कई और कदम उठा चुका है भारत
वार्डर पर तनाव के बची चीन के खिलाफ भारत कई कदम उठा चुका है। इसमें चीन के ऐप पर पाबंदी भी शामिल है। इसके अलावा भारत ने चीन से निवेश को को भी रडार पर रख लिया है। अब देश में चीन से कोई भी निवेश बिना भारत सरकार की विशेष अनुमति के नहीं हो सकता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
