नई दिल्ली। क्या आपको पता है भारत में लोगों का औसत वेतन कितना है। एक वैश्विक सर्वे में सामने आया है कि भारत में लोगों का औसत मासिक वेतन 32,800 रुपये (437 डॉलर) है। हालांकि सुनने में अच्छा लग रहा यह वेतन होने के बाद भी भारत की स्थिति दुनिया में अच्छी नहीं मानी गई है। यह सर्वे दुनिया के 106 देशों में किया गया है। इसमें भारत को 72वां स्थान मिला है। इस सर्वे में स्विटजरलैंड टॉप पर रहा है। स्विट्जरलैंड में लोगों का औसत मासिक वेतन करीब 4.49 लाख रुपये (5989 डॉलर) है। वहीं इस सूची में क्यूबा, युगांडा और नाईजीरिया जैसे देश 2,700 रुपये तथा 13,800 रुपये के औसत मासिक वेतन के साथ सबसे नीचे हैं।
पिकोडी डॉट कॉम ने किया है यह सर्वे
डिस्काउंट कूपन का कारोबार करने वाली वैश्विक कंपनी पिकोडी डॉट कॉम के सर्वे के अनुसार, स्विटजरलैंड 5,989 डॉलर (4,49,000 रुपये) के औसत मासिक वेतन के साथ 106 देशों में शीर्ष पर है। वहीं इस सूची में 36 डॉलर (2,700 रुपये) के औसत मासिक वेतन साथ क्यूबा सबसे नीचे है। इस सूची में दूसरे नंबर पर लक्जमबर्ग है, जहां लोगों की मासिक आय 3,00,900 रुपये (4,014 डॉलर) है। इसके बाद तीसरे नंबर पर अमेरिका है, जहां लोगों की मासिक आय 2,64,900 रुपये (3,534 डॉलर) है।
एशिया में भारत 10वें स्थान पर
पिकोडी डॉट कॉम के सर्वे में एशिया के देशों को भी शामिल किया गया था। इस सर्वे में शामिल 16 देशों में भारत को 10वां स्थान मिला है। दक्षिण कोरिया (1,72,900 रुपये), चीन (72,100 रुपये), मलेशिया (62,700 रुपये) और थाईलैंड (46,400 रुपये) जैसे देश इस सूची में भारत से आगे रहे हैं। वहीं भारत वियतनाम (30,200 रुपये), फिलीपींस (23,100 रुपये), इंडोनेशिया (22,900 रुपये), और पाकिस्तान (15,700 रुपये) जैसे देशों से आगे रहा है।
पिकोडी डॉट कॉम के सर्वे में स्थान पाने वाले अन्य देशों की स्थिति
पिकोडी डॉट कॉम के सर्वे के बाद बनी सूची में टॉप 3 देशों के बाद रहने वाले देशों के नाम इस प्रकार हैं। डेनमार्क (3,515 डॉलर), सिंगापुर (3,414 डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (3,333 डॉलर), कतर (3,232 डॉलर), नॉर्वे (3,174 डॉलर), हांगकांग (3,024 डॉलर) और आइसलैंड (2,844 डॉलर) शामिल हैं। वहीं इस सूची में भारत से पीछे रहने वाले प्रमुख देशों में कजाखस्तान (32,700 रुपये), ब्राजील (26,000 रुपये) और मिस्र (16,400 रुपये) जैसे शामिल हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
