भारत में डेंगू से बचाव के लिए बड़ी राहत की खबर है। DCGI ने Takeda Biopharmaceuticals India की डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी दे दी है। यह भारत की पहली अधिकृत डेंगू वैक्सीन है, जिसे 4 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों को लगाया जा सकेगा।

इस वैक्सीन की खास बात यह है कि इसे लगवाने से पहले यह पता लगाने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ है या नहीं। यानी बिना किसी प्री-वैक्सीनेशन टेस्ट के भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण आसान होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार, टाकेडा के इंटरकॉन्टिनेंटल मार्केट्स के प्रमुख महेंद्र नायक ने बताया कि 2022 में लॉन्च होने के बाद QDENGA को 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में इसकी 3.2 करोड़ (32 मिलियन) से अधिक डोज बांटी जा चुकी हैं। यह मंजूरी भारत में डेंगू की रोकथाम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
उन्होंने कहा कि सात वर्षों के आंकड़ों से यह साबित हुआ है कि यह वैक्सीन डेंगू संक्रमण और डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करने में प्रभावी है। साथ ही यह डेंगू वायरस के चारों प्रमुख सीरोटाइप (Serotypes) के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है।
बता दें कि भारत में QDENGA को मिली स्वीकृति व्यापक वैज्ञानिक अध्ययनों पर आधारित है। कंपनी के अनुसार, इस वैक्सीन पर फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के कुल 19 क्लीनिकल ट्रायल किए गए। इनमें दुनिया भर के 28,000 से अधिक लोगों को शामिल किया गया। इसके अलावा भारत में भी फेज-3 DEN-302 क्लीनिकल ट्रायल किया गया।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, टाकेडा ने भारत में QDENGA के उत्पादन का विस्तार करने के लिए भारतीय वैक्सीन निर्माता Biological E के साथ साझेदारी की है। इससे भविष्य में देश में वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। पहली डेंगू वैक्सीन को मिली मंजूरी को सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications