नई दिल्ली, 26 मार्च। इंडेक्स फंड वे म्यूचुअल फंड होते हैं जो लोकप्रिय मार्केट इंडेक्स में निवेश करते हैं। लेकिन ये एक्टिवली मैनेज नहीं होते हैं। फंड मैनेजर यह नहीं चुनता है कि फंड के पोर्टफोलियो में किन इंडस्ट्रीज और शेयरों को शामिल किया जाए। इसके बजाय, फंड मैनेजर केवल उन सभी शेयरों में निवेश करता है जो ट्रैक किए जाने वाले इंडेक्स का हिस्सा होते हैं। यहां हम आपको दो इंडेक्स फंड की जानकारी देंगे। ये फंड निष्क्रिय रूप से यानी पैसिवली प्रबंधित फंड हैं। इनका उद्देश्य ऐसे रिटर्न प्रदान करना है जो सेंसेक्स और निफ्टी के रिटर्न के करीब हों।
टाटा इंडेक्स फंड - सेंसेक्स - डायरेक्ट प्लान
यह टाटा म्यूचुअल फंड हाउस का एक ओपन-एंडेड इंडेक्स सेंसेक्स फंड है। यह अपनी कैटेगरी का लार्ज-कैप इक्विटी मीडियम साइज फंड है। 28 फरवरी 2022 तक इसकी एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 120.4 करोड़ रुपये है। 25 मार्च 2022 को फंड की एनएवी 147.4557 रुपये है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.29% है, जो इसके कैटेगरी एवरेज के करीब है।
फंड की रेटिंग
इस फंड को क्रिसिल द्वारा एक स्टार और वैल्यू रिसर्च द्वारा 4 स्टार रेटिंग दी गई है। इसके जैसे फंडों के बीच इस स्कीम का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर है। फंड अत्यधिक जोखिम वाला भी है और आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
फंड का पोर्टफोलियो
फंड की अधिकांश होल्डिंग फाइनेंस, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कंज्यूमर स्टेपल और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में हैं। कैटेगरी के अन्य फंडों की तुलना में, इसका फाइनेंस और प्रौद्योगिकी उद्योगों में कम निवेश है। आप इस फंड में न्यूनतम आवश्यक राशि 5000 रुपये और 150 रुपये के एसआईपी के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं।
टाटा इंडेक्स फंड - निफ्टी - डायरेक्ट प्लान
यह भी टाटा म्यूचुअल फंड हाउस का एक ओपन-एंडेड इंडेक्स निफ्टी फंड है। यह अपनी कैटेगरी का लार्ज कैप मीडियम साइज फंड है। 28 फरवरी 2022 तक फंड की डायरेक्ट प्लान में एयूएम 232 करोड़ रु की थी। फंड की एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) 111.89 रुपये पर । इसका एक्सपेंस रेशियो 0.16% है, जो कि अपनी कैटेगरी के हिसाब से कम है।
फंड की रेटिंग
फंड को क्रिसिल द्वारा एक स्टार और वैल्यू रिसर्च द्वारा 3 स्टार रेटिंग दी गई है। फंड का जोखिम और रिटर्न ग्रेड एवरेज है। हालांकि जोखिम मीटर पर यह निवेश करने के लिए एक अत्यधिक जोखिम भरा फंड है। साथ ही, फंड का रिटर्न प्रदर्शन इसके समकक्ष फंडों के बीच अच्छा है।
फंड का पोर्टफोलियो
फंड की अधिकांश होल्डिंग फाइनेंस, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, उपभोक्ता स्टेपल और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हैं। कैटेगरी के अन्य फंडों की तुलना में, इसका फाइनेंस और प्रौद्योगिकी उद्योगों में कम है। आप इस फंड में न्यूनतम 5000 रुपये और 150 रुपये के मासिक एसआईपी के साथ निवेश शुरू कर सकते हैं।
दोनों फंडों का रिटर्न
दोनों स्कीमों का एब्सॉल्यूट रिटर्न (सेंसेक्स) 1 वर्ष, 2 वर्ष, 3 वर्ष और 5 वर्ष में क्रमश: 18.60 फीसदी, 100.53 फीसदी, 54.49 फीसदी और 102.07 फीसदी रहा है। निफ्टी एब्सॉल्यूट रिटर्न इन्हीं सालों में 20.69 फीसदी, 106.14 फीसदी, 54.66 फीसदी और 96.50 फीसदी रहा है। दोनों स्कीमों का सालाना रिटर्न (सेंसेक्स) 1 वर्ष, 2 वर्ष, 3 वर्ष और 5 वर्ष में क्रमश: 18.60 फीसदी, 41.61 फीसदी, 15.59 फीसदी और 15.09 फीसदी रहा है। निफ्टी एब्सॉल्यूट रिटर्न इन्हीं सालों में 20.69 फीसदी, 43.58 फीसदी, 15.63 फीसदी और 14.45 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
