नई दिल्ली, अगस्त 13। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय ग्राहकों के लिए एक नए डेटा प्लान की घोषणा की है। इससे साथ ही कंपनी कुछ नये ऑफर्स की भी पेशकश कर चुकी है। हम यहां आपको सभी की डिटेल देंगे। बता दें कि कंपनी का नया प्लान 750 रुपये की कीमत पर मिलता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी डेली डेटा बेनेफिट ऑफर किया जाएगा। जैसा कि हमने बताया जियो ने जियोफाइबर यूजर्स और सालाना रिचार्ज सहित स्वतंत्रता दिवस से पहले कई अन्य ऑफ़र की भी घोषणा की। आगे जानिए कंपनी के नये प्लान्स और ऑफ़र के बारे में।
जियो का 750 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो का नया 750 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी प्रोवाइड करता है। ये प्लान डेली 2 जीबी डेटा और असीमित कॉलिंग के अलावा एसएमएस बेनेफिट ऑफर करता है। यह एक शानदार प्लान है, जो तीन महीने की वैलिडिटी के साथ आ रहा है। ये बाकी तीन महीने के प्लान की तुलना में छह दिन अधिक वैलिडिटी देगा, जो केवल 84 दिनों तक वैलिड रहते हैं।
मिलेगा एक और फायदा
750 रु वाले प्लान में एक फायदा ये भी है कि यदि वैलिडिटी अवधि के दौरान डेली 2 जीबी डेटा समाप्त हो जाता है, तो आप किसी भी 4 जी डेटा वाउचर को इसमें जोड़ सकेंगे। यदि आपके पास डेटा ऐड-ऑन/बूस्टर पैक नहीं है, तो भी एक अन्य फायदा यह है कि डेली लिमिट पूरी होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड मिलने लगेगी।
जियो 'हर घर जियोफाइबर' ऑफर
जियो ने हर घर जियोफाइबर ऑफ़र भी पेश किया है, जिसके तहत, जियो नया जियोफाइबर कनेक्शन प्राप्त करने पर उपयोगकर्ताओं को जीरो एंट्री कॉस्ट वसूलेगा। यह ऑफर 12 अगस्त से शुरू हुआ है और 16 अगस्त तक चलेगा और जिन यूजर्स को इन तारीखों के बीच नया जियो फाइबर कनेक्शन मिलता है, उन्हें इंटरनेट बॉक्स और सेट-टॉप बॉक्स के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इतना ही नहीं एंटरटेनमेंट बोनांजा 6 या 12 महीने के प्लान को चुनने पर यूजर्स को 15 दिनों का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।
जियो सालाना स्वतंत्रता दिवस प्लान
कुछ दिन पहले जियो ने 2,999 रुपये की कीमत वाले एक नए वार्षिक स्वतंत्रता दिवस प्लान की भी घोषणा की। इस प्लान में यूजर्स को पूरे एक साल के लिए रोजाना 2.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है। दैनिक डेटा की दैनिक समाप्ति के बाद, उपयोगकर्ताओं को डेटा की गति कम हो जाएगी, लेकिन उन्हें इंटरनेट मिलता रहेगा। आपको ये प्लान फ्री में मिलेगा। आगे जानिए कैसे।
ऐसे मिलेगा फ्री
2999 रु प्लान में 750 रुपये का 75 जीबी अतिरिक्त डेटा, अजियो के लिए 750 रुपये का वाउचर, नेटमेड्स के लिए 750 रुपये का एक और वाउचर और इक्सिगो के लिए 750 रुपये का एक और वाउचर शामिल हैं। इस तरह आपको 3000 रु का फायदा मिलेगा। इस प्लान में असीमित कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस भी शामिल हैं, और जियो का दावा है कि आपको 3,000 रुपये के मुफ्त बंडल लाभ भी मिलेंगे, जो हमने बताए हैं। इसमें 499 रुपये के डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन और जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
