Red Fort Event Online Apply Process: देश को आजादी के लिए हर वर्ग के लोगों ने अपनी भागीदारी दी। 15 अगस्त को भारत में इस बार 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7:30 बजे लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले पर होने वाले देश के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस कार्यक्रम में कैसे जाएं, तो इसके लिए एक बेहद आसान तरीका है। आप आसानी से इस कार्यक्रम के लिए ऑनालइन टिकट बुक कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इसके लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस क्या है।

इस वेबसाइट पर बुक करें टिकट
इस कार्यक्रम के लिए टिकट आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर ऑनलाइन मौजूद हैं । आप इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं तो टिकट पहले से खरीदना बेहतर होगा। ऑनलाइन आपको तीन अलग-अलग प्रकार के टिकट उपलब्ध होंगे, और उन्हें मुख्य कार्यक्रम से दो दिन पहले डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।
इन स्टेप्स को फॉलो करें
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- होमपेज पर आपको 'स्वतंत्रता दिवस 2024 के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग' लिंक को चेक करना होगा।
स्टेप 3- जब ये नया पेज खुलेगा तो आपको इसमें जरूरी जानकारी जैसे नाम, फोन नंबर और आवश्यक टिकटों की संख्या भरें।
स्टेप 4- वेरिफाई के लिए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। अब आपको जितने टिकटों की आवश्यकता है उनकी संख्या और कैटेगरी पर क्लिक करें। फिर टिकट के लिए अनिवार्य भुगतान करें।
स्वंतत्रता दिवस के लिए सुरक्षा की तैयारी
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी में, दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में 3,000 से अधिक ट्रैफ़िक पुलिस अधिकारियों , 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और 700 AI-based faces की पहचान करने वाले कैमरों को तैनात करके सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा, IGI एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, मॉल और बाज़ारों सहित कई जगहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के मानकों का पालन करेंगे और पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार काम करेंगे। दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2024 की आधिकारिक थीम 'विकसित भारत' है। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह थीम बुनियादी ढांचे, टेक, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
