IND vs NZ ICC Champions Trophy 2025 Final LIVE Streaming: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज 9 मार्च को दुबई में खेला जा रहा है। हर दर्शक इस मैच को देखना चाहते हैं। इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खिताबी जंग के लिए एक दूसरे को मात देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आठ साल बाद आयोजित हो रही इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। अगर आप भी इस मैच को लाइव घर बैठे देखना चाहते हैं तो इस फ्री कैसे देख सकते हैं, आइए जानते हैं।

जियो हॉटस्टार पर लाइव देखें मैच (Where to watch Champions Trophy 2025 Final LIVE)
जियोस्टार ऐप पर सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का रखा गया है, जो 3 महीने तक सुविधा देगा। वहीं, अगर आप रेडियो पर इसको सुनना चाहते हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल फ्री रहेगा। आईसीसी भारत में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रेडियो पर भी लाइव कमेंट्री की सुविधा उठाने की सुविधा दे रहा है। ये प्लेटफॉर्म मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप पर मैच देखने की सुविधा देते हैं।
जियो हॉटस्टार का ये है प्रीमियम प्लान (JioHotstar Subscription Plans)
इसके अलावा प्रीमियम प्लान जोकि सबसे महंगा है उसमें साल भर का सबस्क्रिप्शन 1499 रुपये का है। प्रीमियम सबस्क्रिप्शन लेने पर एकसाथ 4 डिवाइस पर लॉग इन किया जा सकेगा और इस प्लान को खरीदने पर यूजर को एडवर्टाइजमेंट देखने को नहीं मिलेंगे।
स्टार स्पोर्ट्स पर देखें ये मैच
भारतीय दर्शक इस हाई-वोल्टेज फाइनल को Star Sports और Sports18 चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट के जरिये देख सकते हैं। ये दोनों चैनल मैच की हर एक्शन और अपडेट्स को लाइव प्रसारित कर रहे हैं।
ऐसे फ्री में देख सकते हैं मैच
इसके अलावा मैच का प्रसारण FREE में देखने का भी ऑप्शन आपको मिलेगा। जिन दर्शकों के पास DD Free Dish का सेटटॉप बॉक्स लगा हुआ है, वह DD Sports पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं।
भारत की टीम में कौन-कौन है शामिल?
आज के मैच में भारत की टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत शामिल हैं।
वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में आज के मैच के लिए विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
