Lenovo पर टैक्स चोरी और टैक्स में हेरफेर का आरोप है। इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार को लेनोवो के मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम के ऑफिसेज में तलाशी ली। इसके साथ ही आईटी टीम ने स्टाफ के लैपटॉप की भी जांच की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लेनोवो की तरफ से आईटी अधिकारियों के इस एक्शन की पुष्टि की गई है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हम जिस क्षेत्राधिकार में बिजनेस करते हैं, वहां सभी लागू कानूनों, विनियमों और रिपोर्टिंग जरूरतों का सख्ती से पालन कर रहे हैं।

बुधवार को आयकर विभाग ने 10 से अधिक कॉर्पोरेट कंपनियों पर छापेमारी शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी कंपनियों पर चोरी करने और गलत इनपुट जमा करने का आरोप लगाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु में बागमाने टेक पार्क, सीवी रमन नगर, हुलीमावु के अलावा अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। लगभग 160 देशों में लेनोवो के प्रोडक्ट को बेचा जाता है। लैपटॉप और कंप्यूटर के लिए लेनोवो नंबर वन कंपनी मानी जाती है।
इससे पहले जुलाई के आखिर में आईटी डिपार्टमेंट ने पुणे, मुंबई और नोएडा में हायर के ऑफिसों में तलाशी ली थी। आय और रॉयल्टी भुगतान की कथित कम रिपोर्टिंग के लिए हायर के प्रमोटरों के परिसरों पर भी छापेमारी की गई।
बता दें 1 नवंबर 1984 में लेनोवो कंपनी की स्थापना हुई। इस कंपनी का नाम स्थापना के वक्त लीजेंड रखा गया था लेकिन बाद में कंपनी का नाम बदल दिया गया और कंपनी के नाम को बदलकर लेनोवो कर दिया गया।
लेनोवो कंपनी का हेडक्वार्टर वर्ष 1988 में हांगकांग में खोला गया। कंपनी ने वर्ष 1990 में पहली बार खुद का ब्रांड नेम का उपयोग करते हुए कंप्यूटर बनाना शुरू किया। बाजार में लेनोवो के कंप्यूटर को काफी बेहतर रिस्पॉन्स मिला।
कंपनी ने 1905 में कंप्यूटर का निर्माण करने वाली कंपनी आईबीएम को खरीद लिया और अपनी कंपनी में मर्ज कर लिया। कंपनी ने वर्ष 2012 में मोबाइल बनाने का कार्य शुरू किया। मार्केट में कंपनी ने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन बाजार में उतारा है।
More From GoodReturns

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
