
Insurance maturity will be taxable : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीमा खरीदने के नियम में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। यह ऐलान आज बजट पेश करने के दौरान किया गया है। इसके चलते अब बड़ा बीमा पूरा होने के बाद मिलने वाले पैसों पर इनकम टैक्स भी देना पड़ सकता है। इसका असर यह रहा कि आज सभी बीमा कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह बदलाव यूलिप पर लागू नहीं होंगे।
जानिए अभी तक क्या है व्यवस्था
अभी तक जो बीमा खरीदा जाता है अगर उसकी बीमित राशि प्रीमियम का 10 गुना या उससे ज्यादा हो हो तो उस बीमा पर इनकम टैक्स की छूट 80सी के तहत ली जा सकती है। इसके अलावा इस बीमा के पूरा होने पर मिलने वाला पैसा पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है। लेकिन अब यह व्यवस्था बदल दी गई है।
जानिए बीमा पर इनकम टैक्स की नई व्यवस्था
आज पेश बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्ताव रखा है कि 1 अप्रैल 2023 से बीमा पर आयकर छूट के नियम बदल जाएंगे। इन नियमों के तहत अगर कोई बीमा 1 अप्रैल 2023 से लिया जाएगा तो उसकी मैच्योरिटी पर मिले पैसे पर टैक्स भी लग सकता है।

जानिए क्या बदला जा रहा है नियम
बजट प्रस्ताव में कहा गया है कि 1 अप्रैल 2023 के बाद अगर ऐसा बीमा लिया जाता है जिसका पूरे बीमा काल के दौरान प्रीमियम 5 लाख रुपये से ज्यादा होगा, तो ऐसे बीमे की मैच्यारिटी से मिले पैसे पर नियमों के तहत आयकर देना होगा।
वहीं अगर पूरे बीमा काल के दौरान दिया गया प्रीमियम 5 लाख रुपये तक होगा, तो ऐसे बीमा से मिला मैच्योरिटी का पैसा पूरी तरह से टैक्स फ्री होगा।
किस स्थिति में नहीं देना होगा आयकर
अगर बीमाधारक की किसी भी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो ऐसे स्थिति में बीमा पॉलिसी से मिला पैसा पूरी तरह से टैक्स फ्री होगा।
31 मार्च 2023 तक जानिए क्या है स्थिति
बजट में बताया गया है कि नए नियम 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगे। ऐसी स्थिति में अगर बीमा 31 मार्च 2023 तक लिया जाता है तो उन पर पहले की तरह ही नियम लागू होंगे। इसके अलावा बीमा लेने पर अभी तक जैसे 80सी की आयकर छूट मिल रही थी, वह मिलती रहेगी।
जानकारों की राय
सीए कैलाश गोदुका के अनुसार बजट प्रस्तावों के अनुसार लगता है कि सरकार बीमा को सुरक्षा का प्रोडक्ट बनाना चाहती है। अभी इसका इस्तेमाल निवेश प्रोडक्ट भी किया जा रहा था। ऐसे में उम्मीद है कि इस कदम से बीमा कंपनियां नए नए उत्पाद लाने का प्रयास करेंगी, जिससे अंत में लोगों को ही फायदा होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications