नयी दिल्ली। इनकम टैक्स से जुड़ी एक नयी सुविधा शुरू हुई है। सभी आयकर अपील फेसलेस हो गई हैं। बीते शुक्रवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सुविधाओं की जानकारी दी थी। फेसलेस एसेसमेंट योजना से देश में ईमानदार करदाताओं का सम्मान मिलेगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि अब सभी आयकर अपील, यानी अपीन की ई-आवंटन से लेकर नोटिसों के ई-संचार, ई-सत्यापन, ई-इंक्वारी और ई-सुनवाई तक ऑनलाइन होंगी। करदाताओं और आयकर विभाग के बीच कोई फिजिकल इंटरफ़ेस नहीं होगा। करदाता अपने घर बैठे अपील कर सकते हैं, जिससे उनका समय और संसाधन बचेंगे।

क्या है पूरा सिस्टम
फेसलेस स्क्रूटनी असेसमेंट के तहत सेंट्रल कंप्यूटर जोखिम मापदंडों और असंतुलन के आधार पर जांच के लिए टैक्स रिटर्न चुनता है और फिर उन्हें किसी भी अधिकारियों को टीम को सौंपता है। जैसे कि चेन्नई के किसी करदाता का टैक्स असेसमेंट बैंगलोर के इनकम टैक्स ऑफिस में जा सकता है और सूरत के करदाता का टैक्स एसेसमेंट दिल्ली में संभव है। जानकारी के लिए बता दें कि इस सिस्टम से दिक्कतों को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही सरकार को इसस टैक्स कलेक्शन बढ़ने की भी उम्मीद है।
कितने मामले लंबित
एक रिपोर्ट के अनुसार इस समय आयकर विभाग में कमिशनर (अपील) के पास अपील के 4.6 करोड़ मामले लंबित हैं। इसमें से 4.05 करोड़ (88 फीसदी) मामलों को फेसलेस सिस्टम के तहत निपटाया जाएगा। असल में सरकार चाहती है कि टैक्स संबंधित मामलों का निपटारा जल्द से जल्द हो। सरकार को लगता है कि इसका एक फायदा कारोबार में आसानी (Ease of Doing Business) में भी होगा।
फेयर अपील आदेश
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि फेसलेस अपील करदाताओं को न केवल बेहतर सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि फेयर अपील आदेश भी सुनिश्चित करेगी। इससे मुकदमेबाजी भी घटेगी। नया सिस्टम आयकर विभाग के कामकाज में अधिक दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही भी लाएगा। इस सिस्टम में कौन सा टैक्स असेसमेंट किस के जरिए किया जाएगा यह सेंट्रल कंप्यूटर से ही तय होगा। जरूरत के समय टैक्स अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का इस्तेमाल करेंगे।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications