नई दिल्ली। इनकम टैक्स विभाग इस बार आयकर का रिटर्न भरने वालों को फेसबुक पर इसे एक खास अंदाज में शेयर करने का आग्रह कर रहा है। दरअसल फेसबुक ने इस बार सुविधा दी है उस पर प्रोफाइल पिक्चर को खास अंदाज में लगाया जा सकता है। इसमें लिखा होता है कि आप एक सम्मानित आयकर दाता हैं और आपने अपना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरा है।

जानिए विशेष अभियान
आयकर विभाग आईटीआर फाइल करने वालों से आग्रह कर रहा है कि वह लोग फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को नए अंदाज में लगाएं। यह करना काफी आसान है। आयकर विभाग ने अपने मेल में बताया है कि लोग ऐसा चार स्टेल फालोकर के कर सकते हैं।
सबसे पहले फेसबुक मोबाइल ऐप पर जाएं।
इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर एंड सिलेक्ट एड फ्रेम को सिलेक्ट करें।
इसके बाद प्राउड फाइलर ( Proud Filer) को चुनें।
अब सेव का बटन दबा कर इसे अपनी प्रोफाइल पिक्चर बना लें।
आयकर देना सम्मान की बात
दरअसल सरकार और आयकर विभाग की कोशिश है कि आयकर देना एक सम्मान की बात माना जाए। इसके लिए सरकार कई तरह से कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में फेसबुक पर भी यह अभियान है। बड़ी संख्या में आयकर विभाग के इस अभियान का असर दिख भी रहा है। फेसबुक पर हजारों की तादात में ऐसी प्रोफाइल दिख भी रही है।
10 जनवरी 2021 तक जमा कर सकते हैं आईटीआर
वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 4 जनवरी तक 5 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किये जा चुके हैं। आयकर विभाग ने कहा है कि जो लोग रह गए हैं वह 10 जनवरी तक अपना आयरक रिटर्न भर सकते हैं। वहीं कंपनियां अपना रिटर्न 15 फरवरी तक जमा कर सकती हैं। आयरक विभाग के अनुसार अंतिम की प्रतीक्षा करने की जगह लोग अगर पहले ही आईटीआर जमा कर दें तो सुविधा रहेगी। अंतिम दिन अगर एक संख्या से ज्यादा लोग अपना आयकर रिटर्न भरना चाहेंगे तो सर्वर पर दिक्कत हो सकती है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications