नई दिल्ली, मार्च 23। हीरो मोटोकार्प के चेयरमैन व एमडी पवन मुंजाल घर व ऑफिस पर आज सुबह से इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। आज सुबह से ही इनटैक्स विभाग ने यह कार्रवाई शुरूकी है। यह कार्रवाई दिल्ली की इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट की तरफ से की जा रही है। पवन मुंजाल पर आरोप है कि उन्होंने बोगस खर्चे अपने खाते में दिखाए और टैक्स की छूट ली है। इन आरोपों पर इनकम टैक्स विभाग आज इनके घर और दफ्तर पर छापेमारी कर रहा है। हालांकि अभी तक कंपनी और इनकम टैक्स विभाग की तरफ से इस कार्रवाई को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। इस सर्च की खबर की बात सामने आते ही कंपनी का शेयर करीब 2 प्रतिशत नीचे आ गया है।

इन बातों पर है शक
इस मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि इनकम टैक्स विभाग की यह कार्रवाई अभी 1 से 2 दिन चल सकती है। इनकम टैक्स विभाग उन बातों को जानना चाहता है कि जिनमें कई अजीब से खर्च दिखाए गए हैं। इनकम टैक्स विभाग इन खर्च के बारे में जानना चाहता है, जिस कारण से यह सर्च की जा रही है। इन खर्च में एक इवेंट कंपनी के साथ दिखाए खर्चे और इनहाउस कई खर्च शामिल हैं।
जानिए किन कार्यालयों में चल रही है सर्च
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग की यह सर्च उनके गुड़गांव स्थित दफ्तर और घर पर चल रही है। हीरो मोटकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। देश में जितने भी दोपहिया वाहन बेचे जाते हैं, उसमें से 50 फीसदी हीरो मोटोकॉर्प के ही हैं।
हीरो मोटो का शेयर दो फीसदी नीचे
इनकम टैक्स विभाग की इस सर्च के बारे में खबर की बात सामने आते ही हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में गिरावट दर्ज हुई है। इस वक्त कंपनी का शेयर 2 फीसदी की गिरावट के साथ 2370 रुपये के स्तर पर ट्रेड कररहा है।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
