आयकर विभाग ने 3300 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग और हवाला लेनदेन के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने इस महीने के पहले सप्ताह में फर्जी बिल जारी करने और हवाला लेन-देन करने वाले व्यक्तियों के एक समूह पर खोज की। खोज अभियान ने दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, आगरा और गोवा में 42 परिसरों को कवर किया।
आपको बता दें कि फर्जी बिलों के जरिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र में कॉरपोरेट घरानों द्वारा अग्रणी नकदी सृजन के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।

तो वहीं CBDT के अनुसार, इन छापेमारी से इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के शीर्ष कॉरपोरेट घरानों द्वारा फर्जी अनुबंधों व बिलों के जरिए कर चोरी के बड़े रैकेट का पता चला गया। हालांकि CBDT ने उन निकायों का नाम नहीं बताया, जिनके परिसरों पर छापेमारी की गई थी।
इस बारे में सीबीडीटी ने कहा कि सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च की जाने वाली राशि का एंट्री ऑपरेटरों, लॉबी करने वालों और हवाला कारोबार के जरिए हेर-फेर किया गया है। पैसों का हेर-फेर करने में संलिप्त कंपनियां को मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और मुंबई में स्थित हैं। । इस तरह की एक अन्य कंपनी की तलाशी इस साल अप्रैल में ली गई थी।
साथ ही सीबीडीटी ने यह भी कहा कि जिन प्रॉजेक्ट की राशि का हेर-फेर किया गया, वे प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक रूप से पिछड़ी श्रेणी से जुड़े प्रॉजेक्ट हैं। छापेमारी में आंध्र प्रदेश के एक नामी गिरामी व्यक्ति को 150 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने के भी सबूत मिले हैं। इस छापेमारी में 4.19 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और 3.20 करोड़ रुपये के गहने भी बरामद किए गए।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
