Income Tax Update 2025: केंद्र सरकार ने हाल ही में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश किया है। इस बिल के लागू होने के बाद देशभर के मकान मालिकों को टैक्स को लेकर राहत मिलेगी। अब किराए की इनकम पर टैक्स का तरीका बदल जाएगा और मकान मालिकों को सिर्फ उस रकम पर टैक्स देना होगा, जो वास्तव में उनके पास बचती है।

अब नेट एनुअल वैल्यू पर लगेगा टैक्स
पहले मकान मालिकों में यह आशंका थी कि उन्हें पूरे साल के किराए यानी ग्रॉस रेंट पर टैक्स देना होगा। इसका मतलब यह था कि किराए से जुड़े खर्च या नगर निगम को दिए गए टैक्स का कोई फायदा नहीं मिलेगा। लेकिन अब सरकार ने स्थिति साफ कर दी है।
नए नियम के अनुसार, टैक्स सिर्फ नेट एनुअल वैल्यू (NAV) पर लगेगा। इसका मतलब है कि जो सालाना किराया मिला है, उसमें से नगर निगम को दिया गया टैक्स घटाकर जो रकम बचेगी, उसी पर टैक्स लगाया जाएगा।
उदाहरण: अगर किसी मकान से सालाना किराया 5 लाख रुपए मिलता है और मकान मालिक ने 50000 रुपए नगर निगम टैक्स चुकाया है, तो टैक्स केवल 4.5 लाख रुपए पर लगेगा।
टैक्स कैलकुलेशन होगी और आसान
इससे पहले टैक्स को लेकर मकान मालिकों को कई तरह की दिक्कतें होती थीं। अब नियम आसान हो गए हैं। नेट रेंट की कैलकुलेशन के बाद मकान मालिकों को 30% स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा। यानी टैक्स देने से पहले नेट रेंट में से 30% घटा दिया जाएगा।
यह डिडक्शन इसलिए दिया जाता है ताकि मकान की मरम्मत देखभाल और बाकी छोटे-मोटे खर्चों को कवर किया जा सके। इसका सीधा फायदा यह होगा कि टैक्स योग्य रकम और भी कम हो जाएगी।
होम लोन पर ब्याज की छूट
नए बिल में एक और राहत शामिल है। अगर किसी मकान मालिक ने उस प्रॉपर्टी पर होम लोन लिया है, तो उसका निर्माण से पहले का ब्याज (Pre-construction interest) भी टैक्स छूट के रूप में माना जाएगा।
पहले यह छूट केवल उस प्रॉपर्टी पर मिलती थी जिसमें मालिक खुद रहता था। लेकिन अब यह नियम किराए पर दी गई प्रॉपर्टी पर भी लागू होगा। इससे निवेश करने वाले मकान मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
को-ओनर को मिलेगा अलग फायदा
अगर किसी प्रॉपर्टी का मालिक एक से ज्यादा लोग हैं, तो अब प्रत्येक मालिक को अलग-अलग टैक्स छूट मिलेगी। पहले को-ओनरशिप की स्थिति में टैक्स कैलकुलेशन काफी जटिल हो जाता था। नए बिल में इसे सरल बनाकर साफ नियम तय किए गए हैं।
मकान मालिकों के लिए खुशखबरी
नया इनकम टैक्स बिल मकान मालिकों के लिए एक पॉजिटिव बदलाव है। टैक्स अब सिर्फ नेट किराए पर लगेगा, 30% स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा और होम लोन ब्याज पर भी छूट उपलब्ध होगी। इन प्रावधानों से न केवल टैक्स का बोझ घटेगा, बल्कि मकान को निवेश के रूप में रखना और भी फायदेमंद साबित होगा।
More From GoodReturns

7 सितंबर तक जमा करें अगस्त का TDS: पेनल्टी और ब्याज से बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
