
Billionaire list: हर बीतते दिन के साथ दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में बदलाव देखने को मिलता हैं। कभी अचानक कोई नंबर एक की कुर्सी पर बैठ जाता हैं, तो किसी के सिर से नंबर एक का ताज छिन जाता हैं।
कुछ ऐसा ही बुधवार को देखने को मिला, बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ में 5.25 अरब डॉलर की गिरावट के वजह से उनकी नंबर-1 अमीर की कुर्सी छिन गई। एलन मस्क जो अब तक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज थें। फिर से वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।
बता दें कि अरबपतियों की इस लिस्ट में कई ऐसे अरबपति हैं, जो बीते 10 वर्षो से अपना दबदबा को कायम रखे हुए हैं। हालांकि, इस अवधि में ये कभी लिस्ट में अंदर, तो कभी बाहर भी होते रहे हैं, तो फिर आइए जानते हैं इनके बारे में।
इस लिस्ट में पहला नाम मैक्सिकन टेलीकम्युनिकेशन टायकून कार्लोस स्लिम का है। वर्ष 2012 में ब्लूमबर्ग इंडेक्स के लॉन्च होने के समय ही मैक्सिकन टेलीकम्युनिकेशन टायकून कार्लोस स्लिम 65.8 अरब डॉलर कि नेटवर्थ कर साथ टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर थे और हालांकि, अब 10 वर्ष बाद भी वे इस लिस्ट में बने हुए थे।
हालाकि, खबर लिखे जाने तक यह एक पायदान खिसककर 11वें पायदान पर आ गए थे। ब्लूमबर्ग के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 89.4 अरब डॉलर है।
इसमें अगला नाम बिल गेट्स का है। बिल गेट्स जो माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर हैं। इन्होंने वर्ष 2013 में ब्लूमबर्ग की अरबपतियों की लिस्ट में एंट्री ली थी और इनका दबदबा अभी भी कायम है। बिल गेट्स की नेटवर्थ 125 अरब डॉलर है। फिलहाल, बिल गेट्स टॉप-10 अरबपतियों की सूची में 4 नंबर पर है।
फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट भी वर्ष 2013 में इस लिस्ट में शामिल हुए थे। उस वक्त बर्नार्ड अर्नाल्ट 29 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दसवें पायदान पर थे। फिलहाल, बर्नार्ड अर्नाल्ट लगभग 187 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
इस लिस्ट में अगला नाम लैरी एलिसन का है। लैरी एलिसन भी ऐसे अरबपतियों की सूची में शामिल है, जो बीते लगभग 10 वर्षों से निरंतर इस सूची में आते जाते रहे है। फिलहाल वे इस लिस्ट में 5वें नंबर पर मौजूद हैं और इनकी नेटवर्थ लगभग 118 अरब डॉलर है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications