Rupay Debit Card Incentives : अगर आप रुपे क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ये अच्छी खबर सरकार ने एक ऐलान के जरिए दी है। दरअसल यूनियन कैबिनेट ने बुधवार को रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य की भीम (यूपीआई) लेनदेन पर इंसेंटिव को मंजूरी दे दी। ये इंसेंटिव प्रमोशन ऑफर के तहत दिया जाएगा। कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 2,600 करोड़ रुपये के इंसेंटिव को मंजूरी दे दी है, जो रुपे डेबिट कार्ड और भीम यूपीआई के इस्तेमाल पर पी2एम (पर्सन टू मर्चेंट) आधार पर दिया जाएगा। आगे जानिए इस ऑफर की पूरी डिटेल।
रूपे डेबिट कार्ड और भीम यूपीआई पर इंसेंटिव
कैबिनेट ने ऐलान किया है कि रुपे डेबिट कार्ड और भीम यूपीआई के इस्तेमाल पर ये इंसेंटिव दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर की तुलना में दिसंबर में यूपीआई लेन-देन की कुल संख्या में 7 फीसदी की वृद्धि हुई। नवंबर में कुल लेनदेन 730 करोड़ हुए। इनकी कुल वैल्यू 11.9 लाख करोड़ रुपये रही। जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा 12.82 लाख करोड़ रु का हो गया। दिसंबर 2021 के मुकाबले लेनदेन की संख्या और वैल्यू में क्रमशः 71 फीसदी और 55 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गयी।
अक्टूबर के मुकाबले कितनी बढ़ोतरी हुई
इसी तरह दिसंबर के आंकड़े भी अक्टूबर की तुलना में अधिक रहे थे। अक्टूबर में यूपीआई लेन-देन की कुल संख्या 730 करोड़ थी। ये पहली बार था जब यूपीआई लेन-देन की संख्या किसी महीने में 700 करोड़ को पार कर गई। अक्टूबर में यूपीआई लेन-देन की कुल वैल्यू 12.11 लाख करोड़ रुपये थी। 2022 में यूपीआई प्लेटफॉर्म पर 125 लाख करोड़ रुपये की 7,404 करोड़ लेनदेन दर्ज की गयी। इस बीच, कुछ यूजर्स ने 31 दिसंबर को अपने थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप पर डाउनटाइम की शिकायत की, जिसके बारे में ऑपरेटरों की तरफ से कहा गया कि ऐसा भारी ट्रैफ़िक के कारण हुआ।
ये है जरूरी डिटेल
यूनियन कैबिनेट ने नए अधिनियम के तहत तीन सहकारी समितियों की स्थापना की भी मंजूरी दे दी है। 2021 में पीएम मोदी की अध्यक्षता में यूनियन कैबिनेट ने देश में रुपे डेबिट कार्ड और कम राशि (2,000 रुपये तक) भीम यूपीआई लेनदेन पी2एम को बढ़ावा देने के लिए एक इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दी थी।
क्या होता है रुपे डेबिट कार्ड
रुपे एक भारतीय मल्टी-नेशनल फाइनेंशियल सर्विस पेमेंट नेटवर्क है जिसे 2012 में भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा कम कैश वाली अर्थव्यवस्था के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था। रुपे डेबिट कार्ड एक प्लास्टिक कार्ड होता है जिसका उपयोग बैंक की तरफ से ग्राहक को जारी किए गए भुगतान के मेथड के रूप में किया जाता है, जो ग्राहक का खाता अपने पास रखता है। रुपे डेबिट कार्ड कई प्रकार के होते हैं। इनमें रुपे क्लासिक डेबिट कार्ड, रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड, रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड, कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड और सरकारी योजनाओं के डेबिट कार्ड शामिल हैं। देश में तैयार की पेमेंट एप्लिकेशन भीम (भारत इंटरफेस फॉर मनी) 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गयी थी। यह एक बायोमेट्रिक पेमेंट सिस्टम ऐप है जो आधार प्लेटफॉर्म का उपयोग करती है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
