नयी दिल्ली। कोरोना ने दुनिया भर के स्टूडेंट्स का कॉलेज रुकवा दिया है। छात्र कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं। मगर ऐसा नहीं है कि छात्रों की पढ़ाई रुक गई है। कॉलेज छात्रों को ऑनलाइन क्लास दे रहे हैं। पर इसी मुद्दे को लेकर अमेरिका में छात्रों और कॉलेजों के बीच तकरार हो रही है। मामला मुकदमेबाजी तक पहुंच गया है। कितने ही अंडर-ग्रेजुएट्स छात्र 50 से अधिक संस्थानों के लिए खिलाफ मुकदमा कर चुके हैं। इन मुकदमों की वजह है वो मोटी फीस, जो छात्रों ने कॉलेज में पढ़ने के लिए दी थी। पर कोरोना के कारण वे घरों से पढ़ रहे हैं। इसलिए अब अमेरिका में दर्जनों संस्थानों के छात्र ट्यूशन, क्लास और बोर्ड जैसी बाकी चीजों के लिए अपनी फीस का कुछ पार्ट वापस चाहते हैं। बता दें कि ऐसे मुकदमों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और जिन संस्थानों के खिलाफ छात्रों ने मुकदमे किए हैं उनमें अमेरिका की कई बड़ी यूनिवर्सिटी शामिल हैं।
कॉलेजों के लुभावने विज्ञापन
छात्रों के वकील Collegerefund2020.com जैसी साइटों पर विज्ञापन देकर सैकड़ों-हजारों छात्रों की ओर से मामले पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इन मुकदमों में अरबों डॉलर के क्लेम शामिल हो सकते हैं। हालांकि वे ये भी कहते हैं कि इस तरह के मुकदमों में काफी अड़चनें आती हैं। जहां तक कॉलेजों का सवाल है तो अपनी उच्च फीस, जो एक साल की 70000 डॉलर तक हो सकती है, को सही साबित करने के लिए ऑन-कैंपस अनुभवों के विज्ञापन देते रहे हैं। मगर ये पूरी फीस कॉलेज में पढ़ने के लिए थी।
लाखों छात्र कर रहे ऑनलाइन पढ़ाई
लाखों छात्र कॉलेज के बजाय ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों की तरफ से किए गए मुकदमों में वर्चुअल और इन-पर्सन अनुभव के बीच के अंतर के मुआवजे की मांग की गई है। यानी वे कॉलेज में पढ़ाई और घर बैठ कर ऑनलाइन पढ़ाई के बीच के अंतर का रिफंड चाहते हैं। एक छात्र के मुताबिक वे लाइब्रेरी, जिम, कम्प्यूटर लैब, स्टडी रूम और लाउंज के अलावा डाइनिंग हॉल जैसी सुविधाएं नहीं ले पा रहे हैं। जिन संस्थानों के खिलाफ छात्रों ने मुकदमे किए हैं उनमें से कैलिफोर्निया स्टेट सिस्टम का कहना है कि ये अपनी सर्विसेज दे रही है इसलिए ये अपना बचाव करेगी।
कुछ कॉलेज फीस लौटाने को तैयार
हालांकि कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जो बिना इस्तेमाल हुए कमरों और बोर्ड के लिए छात्रों को रिफंड देने को तैयार हैं। इनमें हार्वर्ड, कोलंबिया, मिडिलबरी और स्वार्थमोर कॉलेज शामिल हैं। कुछ कॉलेज क्रेडिट देने को तैयार हैं, जबकि कुछ ने अभी तय नहीं किया है कि मामले में क्या करना है। मगर व्यक्तिगत छात्रों के लिए इस आर्थिक संकट में मिलने वाला रिफंड काफी अहम हो सकता है। क्योंकि एक कॉलेज जो एक सेमेस्टर के कमरे और बोर्ड के लिए 8,000 डॉलर का शुल्क ले रहा है, अगर आधा भी रिफंड करे तो छात्र को 4,000 डॉलर मिल जाएंगे। हालांकि इससे कॉलेजों के लिए मुश्किल बढ़ेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कॉलेजों को जल्द ही और अधिक मुकदमे झेलने होंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications