अगर आपका खाता एसबीआई में है तो ये खबर जरूर पढ़ें। त्योहारी सीजन से पहले एसबीआई कार्ड के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता एसबीआई में है तो ये खबर जरूर पढ़ें। त्योहारी सीजन से पहले एसबीआई कार्ड के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। त्योहारी सीजन चल रहा है तो अगर आप खरीदारी करने के लिए एसबीआई का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए इस फेस्टिव सीजन जमकर खरीदारी कर सकते हैं।

300 रुपये तक का डिस्काउंट
जी हां इस दिवाली गिफ्ट के तौर पर ड्रेस खरीदने के बारे में सोच रही हैं तो भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। बता दें कि अगर आप बीबा ब्रांड की ड्रेस ऑडर करती हैं तो आपको खरीद पर 300 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको कम से कम 2500 रुपये की शॉपिंग करनी होगी।
कूपन कोड के इस्तेमाल से मिलेगा छूट
जानकारी दें कि इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा। 2500 रुपये की शॉपिंग पर आप SBI300 का इस्तेमाल कर 300 रुपये की छूट ले सकते हैं। अगर आप 1500 रुपये की खरीदारी करते हैं तो आपको फ्लैट 200 रुपये की छूट मिल सकती है। इसके लिए आपको SBI200 कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा। आपको अपना प्रोडक्ट सेलेक्ट करने के बाद बिलिंग के समय ये कूपन कोड डालना होगा। कूपन कोड डालते ही आपके बिल से डिस्काउंट की राशि कम हो जाएगी।
ऑफर का फायदा लेने के लिए यहां करें लॉगइन
भारतीय स्टेट बैंक के इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको सबसे पहले एसबीआई योनो पर लॉगइन करना होगा। लॉगइन करने के बाद आपको शॉप एंड ऑर्डर विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां आपको फैशन और लाइफस्टाइल विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करने के बाद आपको बीबा नाम से विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप अपनी पसंद की ड्रेस खरीद सकेंगे। गौर करने वाली बात ये है कि एसबीआई की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि प्रोडक्ट की क्वालिटी, फीचर, प्रोडक्ट की सर्विस या ऑफर को लेकर अगर ग्राहक को कोई शिकायत होती है तो इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक जिम्मेदार नहीं होगा। इसके लिए पूरी तरह से वो मर्चेंट जिम्मेदार होगा जिसने सामान बेचा है। इस ऑफर के तहत किसी भी शिकायत के लिए बीबा ब्रांड ही जिम्मेदार होगा।
एचडीएफसी बैंक होम एप्लाइंसेज पर दे रहा भारी छूट
इस त्योहारी सीजन अगर आप नया स्मार्ट टीवी, फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर, होम थिएटर सिस्टम, एयर कंडीशनर खरीदना चाहते है तो एचडीएफसी बैंक इजी ईएमआई के साथ आपको एक ही बार में पूरी कीमत देने की जरूरत नहीं है। इसकी जगह, आप मासिक किश्तों में भी अपना बिल भर सकते हैं। इसी के साथ जब आप सैमसंग, एलजी, सोनी, गोदरेज और ऐसे ही अन्य ब्रैंड्स से शॉपिंग करते हैं तो एचडीएफसी बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड्स पर इजी ईएमआई के साथ 22.5% तक के कैशबैक और फेस्टिव ट्रीट्स ऑफर्स के भाग के रूप में नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी उठाया जा सकता है। अन्य प्रोडक्ट्स पर मिल रहे ऑफर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications