नई दिल्ली, सितंबर 11। कई बार ऐसा होता है कि हमे अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है और किसी से उधार पैसे मांगते है। मगर पैसे नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में आपके पास केवल एक ही साधन बचता है वो है लोन। यदि आप लोन बैंक से मांगने जाते है तो फिर आपको कुछ न कुछ गिरवी रखना होता है। ऐसे में बहुत से विकल्प से जिससे आप लोन को ले सकते है। चलिए आज हम आपको 5 ऐसे विकल्प के बारे में बताएंगे। जिन पर आपको बेहद आसानी से लोन मिल जाएगा।
लोन शेयर पर भी मिलता है
यदि आपने शेयर पर अपना पैसा लगाया हुआ है तो आपको आवश्यकता पड़ने पर इन शेयर में न बेचे बल्कि इन पर लोन ले सकते है। शेयर पर आपको आपके शेयर की 50 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है। इसमें आपको ब्याज की बात करे तो आपको 11 प्रतिशत से 22 प्रतिशत तक ब्याज देना पड़ सकता है। बैंक की तरफ से लोन की अवधि तय की जाती है।
लोन रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी पर भी मिलता है
यदि आपको पैसों की बहुत अधिक आवश्यकता है तो इसमें आपका घर आपकी सहायता कर सकती है। आपके घर की वैल्यू से आप 60 से 70 प्रतिशत तक लोन पा सकते है। लोन की अवधि की बात करें तो आप लोन 2 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक की अवधि के लिए ले सकते है। इसमें ब्याज की बात करें तो आपको 11 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत तक ब्याज देना पड़ सकता हैं।
लोन एफडी पर भी पा सकते हैं
यदि आप पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए अपनी एफडी को टुटवाने का विचार कर रहें है तो आप एफडी को तोड़े बिना इस एफडी पर लोन ले सकते है। आपको एफडी को वैल्यू के 90 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है। इस लोन पर ब्याज की बात करें तो इस पर ब्याज अधिक हो सकता है। ऐसा करने से आपकी पैसों की जरूरत भी पूरी हो जायेगी और आपकी एफडी भी सुरक्षित रहेगी।
लोन सोने गिरवी रखने पर भी मिलता है
आप बैंक से लोन आपके घर में रखें हुए सोने से भी ले सकते है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियमो के मुताबिक आपको आपके सोना के वैल्यू के 75 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है। इस लोन की अवधि 12 महीने तक हो सकती है। इसको अधिक समय के लिए भी लिया जा सकता है। इस पर ब्याज की बात करें तो आपको इस पर 12 प्रतिशत से 17 प्रतिशत तक ब्याज देना पास सकता है।
लोन इंश्योरेंस पॉलिसी पर भी मिलता है
इंश्योरेंस पॉलिसी पर भी लोन ले सकते हैं। आपको इंश्योरेंस पॉलिसी पर लोन सरेंडर वैल्यू का 85 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक लोन के रूप में मिल सकता है। इस पर ब्याज की दर की बात करें तो आपको 9 से 10 प्रतिशत तक ब्याज देना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
